टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार बनाएगें इस लीजेंडरी कोरियोग्राफर की बायोपिक!

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार बनाएगें इस लीजेंडरी कोरियोग्राफर की बायोपिक!
साल 2020 बॉलीवुड के लिए बहुत दुखदायी साबित हुआ था, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हार्ट अटैक के कारण 3 जुलाई की रात 2 बजे के करीब निधन हो गया था। सरोज खान ने 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को तो अलविदा कह दिया परन्तु उन्होंने विरासत के तौर पर अपने अनेक मशहूर गाने हमारे लिए छोड़ दिए। हाल ही में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने देश की इस पहली महिला कोरियोग्राफर की पुण्यतिथि पर उनकी बायोपिक फिल्म बनाने का निर्णय लिया है|

सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए अनेक गानों पे माधुरी दीक्ष‍ित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय जैसी प्रतिभावान एक्ट्रेसेज ने भी डांस किया है। उनकी बायोपिक बनने के लिए टी-सीरीज ने राइट्स भी प्राप्त कर लिए हैं| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "यह आधिकारिक है.. भूषण कुमार ने सरोज खान की बायोपिक की घोषणा की... #भूषण कुमार [#TSeries] ने दिग्गज कोरियोग्राफर #SrojKhan पर बायोपिक की घोषणा की... आगे की घटनाओं की घोषणा जल्द ही की जाएगी।"



सरोज खान ने कोरियोग्राफी सफर में सबसे अधिक 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे| उन्होंने अपना सबसे पहला अवॉर्ड 1989 में फिल्म 'तेजाब' के 'एक दो तीन' गाने के लिए जीता था, इसमें माधुरी दीक्ष‍ित ने जबरदस्त डांस किया था| इसके बाद 1990 और 1991 में लगातार दो बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था|

फिर अनिल कपूर और श्रीदेवी के गाने 'धक धक करने लगा' 1993 में, खलनायक फिल्म में 'चोली के पीछे क्या है' 1994 में, हम दिल दे चुके सनम फिल्म में 'नींबूड़ा' के लिए साल 2000 में सरोज ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते| 2003 में डोला रे और 2008 में फिल्म गुरु के 'बरसो रे मेघा मेघा' गाने के लिए सरोज ने अवॉर्ड प्राप्त किया था|


End of content

No more pages to load