अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा केस की आज होगी सुनवाई!

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा केस की आज होगी सुनवाई!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल यानि 19 जुलाई की रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया था| राज को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है, आज कोर्ट उनके इस केस की सुनवाई करने वाला है|

मीडिया खबरों के मुताबिक आज साफ़ हो जाएगा कि राज को कितने दिन के रिमांड पर रखना है या फिर उनको बरी कर दिया जाएगा| सूत्रों की मानें तो राज सोमवार की रात करीब चार घंटे तक मुंबई क्राइम ब्रांच के सवालों का जवाब देते रहे और इसके बाद उनको जेजे अस्पताल में मेडिकल ले लिए भेज दिया गया था|

इस समय राज कुंद्रा की लीगल टीम यही प्रयास करेगी कि उनकी गिरफ्तारी को रुकवाते हुए जमानत करवाई जा सके| ये देखना भी दिलचस्प होने वाला है कि कोर्ट आज किसके हक़ में फैसला सुनाता है| बता दें कि राज ने इंग्लैंड में रह रहे अपने भाई के साथ मिलकर कंपनी बनाई थी, ये दोनों भारत में फिल्मों का शूट करने के बाद उसको वी ट्रांसफर के माध्यम से विदेश भेज देते थे| वर्तमान समय में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं जो कोर्ट के सामने पेश किए जाएंगें|


End of content

No more pages to load