शाहिद कपूर के साथ लाल पीली हुई कृति सेनन के ठुमके वायरल!

शाहिद कपूर के साथ लाल पीली हुई कृति सेनन के ठुमके वायरल!
हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ हमेशा अपडेट दिखाई देते हैं| शाहिद की पिछली फिल्म 'जर्सी' को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था| इस समय अभिनेता उनकी कृति सैनन के साथ आने वाली रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं| आज इस फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें वह कृति की आँखों में डूबे नज़र आ रहे हैं|

शाहिद ने 10 जनवरी 2024 को एक पोस्टर शेयर करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" की रिलीज़ डेट साँझा की थी| आज अभिनेता की इसी फ़िल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' भी फैन्स के सामने प्रदर्शित किया गया है| जिसको शाहिद ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'आज हिला दे सारी दुनिया... 🌍 क्योंकि #लालपीलीअखियां अब रिलीज हो गई है 🔊💃🏻🕺🏻'|





निर्देशक अमित जोशी और आराधना साह द्वारा तैयार इस फिल्म में लोगों को ख़ूब रोमांस देखने को मिलेगा| 'लाल पीली अंखियां' गाने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में दोनों स्टार्स की कैमिस्ट्री मज़ेदार रहने वाली है| बता दें कि तनिष्क बाग्ची ने गाने को अपनी आवाज़ दी है और उन्ही ने इसके म्यूजिक को कंपोज़ भी किया है| नीरज राजवत का लिखा यह गाना शेख जैन बाशा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है|

End of content

No more pages to load