घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के सामने नंदी को मनोकामना कहती सारा की फ़ोटो वायरल!

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के सामने नंदी को मनोकामना कहती सारा की फ़ोटो वायरल!
हिंदी सिनेमा की चुलबुल अदाकारा सारा अली खान हमेशा अपनी निज़ी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है| इस बात का तो सभी को पता है कि यह अभिनेत्री अपने हिंदू अध्यात्मिक कल्चर को लेकर काफी मशहूर हैं| मुस्लिम धर्म की होते हुए भी वह किसी अन्य धर्म को इतना फॉलो करती हैं उनकी इसी सादगी के लोग दीवाने हैं| 22 जनवरी को जहाँ पूरा बॉलीवुड अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में डूबा हुआ था तो वहीं दूसरी ओर सारा महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंची थी|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली खान के परिवार से कोई भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नही पहुंचा था| सारा की बात करें तो उनको अयोध्या आने का निमन्त्रण नही मिला था| परन्तु फ़िर भी यह अभिनेत्री भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच गई थी| ज्यादातर केदारनाथ बाबा के पास जाने वाली सारा इस बार महाराष्ट्र के औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर नज़र आई थी| बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद वह नंदी महाराज के कान में मनोकामना कहती दिखाई दे रही थी| इन तस्वीरों को एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है|



पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा "जय भोलेनाथ"| देवों के देव महादेव के प्रति सारा का इतना प्यार देख कर फैन्स भी कमेंट बॉक्स उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं| भोलेनाथ से उनकी भक्ति कभी भी छिपी नही है, फैन्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 'हर हर महादेव' और 'जय श्रीराम' लिख रहे हैं| अभिनेत्री को चाहने वाले लोग उनके न्यू फ़िल्मी प्रोज़ेक्ट की काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load