तब्बू-करीना-कृति स्टारर 'द क्रू' के खूबसूरत टीज़र से हुई न्यू रिलीज़ अनाउंसमेंट!

तब्बू-करीना-कृति स्टारर 'द क्रू' के खूबसूरत टीज़र से हुई न्यू रिलीज़ अनाउंसमेंट!
हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक नाम राजेश कृष्णन के निर्देशन में बन रही 'द क्रू' का भी है| जब से इस मूवी की स्टार कास्ट के नाम सामने आए थे, लोग उसी समय से इसके रिलीज़ होने इंतजार करने लग गए थे| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में कृति सेनन, तब्बू और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म की घोषणा हुई थी|

हाल ही में इसके मेकर्स और फ़िल्म की स्टार कास्ट द्वारा एक टीज़र शेयर करते हुए न्यू रिलीज़ डेट की जानकारी फैन्स को दी है| बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "कमर कस लें, अपना पॉपकॉर्न तैयार कर लें, और परोसने के लिए तैयार हो जाएं ✈️ #TheCrew इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी! ✈️🎉 @tabutiful @kritisanon @dilgitdosanjh और @kapilsharma @shobha9168 @anilskapoor @ektarkapoor @rheakpoor @kumartaurani @rajoosworld #MehulSuri @nidsmehra @jpaarth @vivek.koka @anirudh_k_sharma @blajimotionpictures @akfcnetwork @tips की विशेष उपस्थिति"| इस पोस्ट को देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



अगर इस फिल्म की सबसे पहली रिलीज़ डेट की बात करें तो यह 22 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत की जानी थी| लेकिन कुछ निज़ी कारणों की वजह से अब इसको बदल कर 29 मार्च 2024 कर दिया गया है| इस मूवी का निर्माण कार्य रिया कपूर और एकता कपूर संभाल रही हैं| इस बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट में तब्बू-करीना-कृति के अलावा पंजाबी सुपर स्टार दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load