'मंडी' से लोकसभा इलेक्शन लड़ रही बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने की पहली चाय पार्टी!

'मंडी' से लोकसभा इलेक्शन लड़ रही बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने की पहली चाय पार्टी!
27 मार्च को जब यह खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके पैतृक स्थान से इलेक्शन लड़ने का मौका मिला है| उसी समय बॉलीवुड गलियारों में तहलका मच गया था| बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें 'मंडी' से लोकसभा पार्टी का टिकट दिया था| वर्तमान समय में उनकी चर्चाओं का कारण एक टी स्टॉल बना हुआ है|

अगर आपको याद हो कुछ दिनों पहले कंगना ने बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मिलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी| हाल ही में अभिनेत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नमो टी स्टॉल के द्वारा लोगों को चाय पिलाती दिखाई दे रही हैं| इन तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा किया है| पोस्ट शेयर करते हुए कंगना कैप्शन में लिखती हैं "नमो टी स्टॉल पर 'चाय पर चर्चा' के दौरान साथी कार्यकर्ताओं के साथ एक कप चाय पीकर तरोताजा महसूस हुआ"|



कंगना के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह पीरियड ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं| भारत की पूर्व प्रधान मन्त्री इंद्रा गाँधी के जीवन पर आधारित इस कहानी को बड़े पर्दे पर 14 जून, 2024 के दिन प्रदर्शित किया जाएगा| अभिनेत्री इस मूवी में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन कार्य भी संभाल रही हैं|

End of content

No more pages to load