एक हफ्ता पूरा होने के बाद भी थम नही रहा बॉक्स ऑफिस पर आया फ़िल्म 'क्रू' का तूफान!

एक हफ्ता पूरा होने के बाद भी थम नही रहा बॉक्स ऑफिस पर आया फ़िल्म 'क्रू' का तूफान!
29 मार्च के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फ़िल्म 'क्रू' का बॉक्स ऑफिस पर आया तूफान थमने का नाम ही नही ले रहा है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मूवी पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है| बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुकाबले में 'क्रू' 8 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई अजय देवगन स्टारर 'शैतान' मूवी से टक्कर लेने के लिए बराबर में आने वाली है|




आए दिन 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर एक से एक रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है| बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर यह फाइटर जेट की तरह उड़ रही है| फ़िल्म 'द क्रू' में बॉलीवुड की तीन बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्रियों को शामिल किया गया है| जो हर एक सीन में अपनी हॉटनेस का प्रदर्शन करती नज़र आती है| बहुत जल्द यह फ़िल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। छठे दिन भी इसने 7 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया है|




'द क्रू' फिल्म की कहानी गीता, दिव्या और जैस्मिन तीन एयर होस्टेस की जिंदगी पर आधारित है| जो हर एक स्थिति में अपने आप को चिल मूड में रखती हैं| उनके वन लाइनर और मजेदार डायलॉग दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नही छोड़ते हैं| अगर आपको याद हो इस मूवी ने रिलीज़ होते ही पहले दिन वर्ल्डवाइड 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सभी फ़िल्म क्रिटिक्स को चौंका दिया था|




दूसरे दिन ही यह आकड़ा बढ़कर 40.90 करोड़ तक पहुँच गया था। अगर तीसरे दिन की बात करें तो 'क्रू' ने पूरे 62.53 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम कर लिया था| रिलीज़ के चौथे दिन इस मजेदार कहानी ने 77.20 करोड़ के आस-पास का काम बॉक्स ऑफिस पर किया था| मीडिया सूत्रों के अनुसार छठे दिन 'क्रू' ने वर्ल्डवाइड कुल मिलाकर 82.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| खबरों की मानें तो यह फ़िल्म एक हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है|




बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक राजेश कृष्णन ने फिल्म 'द क्रू' के उपर बहुत ही अच्छा काम किया है| पहले इस मूवी को 22 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कुछ निज़ी कारणों से एकता कपूर के प्रोड्क्शन बालाजीमोशनपिक्चर्स इसको बदल कर 29 मार्च 2024 कर दिया था| इस मूवी का निर्माण कार्य रिया कपूर और एकता कपूर ने संभाला है| बॉलीवुड की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में कृति सैनन, करीना कपूर और तब्बू के साथ-साथ पंजाबी सुपर स्टार दिलजीत दोसांझ और मशहूर कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा भी अहम भूमिका में नज़र आए हैं|

End of content

No more pages to load