फिल्म क्रिटिक्स राहुल राउत ने अपने ट्विटर अकाउंट इस जानकारी को फैन्स के साथ साँझा किया है| मीडिया खबरों की मानें तो अब अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' को इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है| वहीं अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' को स्वतंत्रता दिवस पर ही मेकर्स ने रिलीज़ करने का मन बना रखा है|
#SinghamAgain VERSES #PushpaTheRule CLASH AVERTED..#AjayDevgn and Rohit Shetty's #SinghamAgain has been POSTPONED from the 15th August release, giving the #AlluArjun's most-awaited #Pushpa2 a solo release on the Independence Day weekend.. #Singham3 is now eyeing Diwali release! pic.twitter.com/kbtsRXanwM
— Rahul Raut (@Rahulrautwrites) April 15, 2024
ये बात तो साफ़ हो गई है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म 'पुष्पा 2' बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने वाली है| सूत्रों की मानें तो 'सिंघम अगेन' के मेकर्स नही चाहते थे इन दोनों प्रोजेक्ट का आपस में क्लैश हो और इसीलिए उन्होंने अपनी फ़िल्म को बाद में प्रदर्शित करने का फैसला किया है| पुष्पा 2' का टीजर 8 मार्च को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर शेयर किया गया था| इसके वीडियो ने यूट्यूब पर आते ही 1 घंटे में दो मीलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त कर लिए थे| देखिये 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीज़र..


