कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो में पहली बार इस तरह पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान!

कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो में पहली बार इस तरह पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान!
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस बार हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आमिर खान दिखाई देने वाले हैं| हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसी शो का एक मजेदार प्रोमो फैन्स के साथ साँझा किया है| प्रोमो वीडियो में आमिर खान और कपिल शर्मा फुल मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं|

नेटफ्लिक्स पर आने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सभी कलाकारों ने इस वीडियो को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| कपिल जब आमिर से उनकी फिल्मों के बारे में कुछ सवाल करते हैं तो अभिनेता अपने कॉमेडी अंदाज़ से जवाब देते दिखाई दे रहे हैं| मेकर्स ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "अब होगा कॉमेडी का दंगल इकलौते आमिर खान के साथ, देखो #द ग्रेट इंडियन कपिल शो इस शनिवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ✨"| देखिये प्रोमो वीडियो...



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एपिसोड को 27 अप्रैल रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा| यह पहला मौका है जब बॉलीवुड का मशहूर स्टार आमिर खान, कपिल शर्मा शो में सिरकत करता दिखाई देगा| अभिनेता के फ़िल्मी करियर की बात करें तो वह आखरी बार अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आए थे| उनके अलावा इस मूवी में करीना कपूर, नागा चैतन्य, मोना सिंह जैसे लोकप्रिय कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे|

End of content

No more pages to load