पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा 'श्रीकांत' का जलवा, कलेक्शन आंकड़ों ने किया सभी को हैरान!

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा 'श्रीकांत' का जलवा, कलेक्शन आंकड़ों ने किया सभी को हैरान!
पिछले काफी समय से फैन्स तुषार हीरानंदानी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्रीकांत' के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे थे| 10 मई को राजकुमार राव और ज्योतिकास्टारर इस प्रोजेक्ट को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रदर्शित कर दिया गया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मूवी की कहानी लोकप्रिय बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की निजी जिंदगी पर आधारित है।



हाल ही में फिल्म 'श्रीकांत' के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के आंकड़े सामने आए हैं जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है| राजकुमार राव और ज्योतिका स्टारर इस कहानी ने पहने दिन शानदार बिजनेस किया है| मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्टार्टिंग डे पर फिल्म ने 2.20 करोड़ के आस-पास का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया है| फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि आने वाले समय में 'श्रीकांत' बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली है|



'श्रीकांत' मूवी में बॉलीवुड के युवा अभिनेता राजकुमार राव लोकप्रिय बिजनेसमैन श्रीकांत बोला का किरदार निभाते दिखाई दिए हैं| जिस तरह से एक दृष्टिहिन व्यक्ति के किरदार को अभिनेता ने निभाया है उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है| वह हर एक सीन में दर्शकों को आकर्षक और शानदार नज़र आए हैं| उनके अलावा साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका भी अपने रोल में एकदम सटीक दिखाई दी हैं|

End of content

No more pages to load