मैरिज के बाद मुंबई में मेहमानों के साथ नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल!

मैरिज के बाद मुंबई में मेहमानों के साथ नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल!
अगर आपको पता हो बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आधिकारिक तौर पर कल यानि 23 जून को शादी कर ली है| इस जोड़े ने सोनाक्षी के बांद्रा वाले घर में अपने माता-पिता और दोस्तों के सामने मैरिज की है| हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और न्यू लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे| फिल्म इंडस्ट्री से सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी भी इस यादगार पल का हिस्सा बनी हैं|

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| हल्का मेकअप रखते हुए अभिनेत्री सुनहरी साड़ी पहने नज़र आ रही हैं| पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है कि "आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आँखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है... इस पल तक ले गया... जहाँ हमारे दोनों परिवारों और हमारे भगवान के आशीर्वाद से... हम अब पति-पत्नी हैं। यहाँ प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अब से लेकर हमेशा के लिए ❤️"|
सोनाक्षी ♾️ ज़हीर




सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग पार्टी के गेस्ट की कुछ वीडियो को एएनआई ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है|





End of content

No more pages to load