'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे दिन गिरावट के साथ इतने करोड़ का आंकड़ा पार!

'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे दिन गिरावट के साथ इतने करोड़ का आंकड़ा पार!
बॉलीवुड का बहुत बड़ा और बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट 'कल्कि 2898' काफ़ी समय से सुर्ख़ियों में चल रहा है| साउथ सुपरस्टार प्रभास ने 12 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज़ डेट की जानकारी फैन्स को दी थी| जिसको देखने के बाद उनके फैन्स की जिज्ञासा काफ़ी ज्यादा बढ़ गई थी| कल यानि 27 जून के दिन इस फिल्म को सिनेमाघरों में लोगों के लिए प्रदर्शित कर दिया गया है|

आज हम आपके लिए फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेकर प्रस्तुत हो गए हैं| जहाँ पहले दिन इस मूवी ने दुनियाभर में 190 का आंकड़ा पार किया था| वहीं भारत की बात करें तो यह फिल्म 95 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही थी| लेकिन दूसरे दिन इसके प्रदर्शन में थोड़ी सी गिरावट आई है, दूसरे दिन 'कल्कि 2898 एडी' ने 53.8 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की है|



22 अप्रैल को प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' से अमिताभ बच्चन का खतरनाक लुक रिलीज़ किया गया था| अभिनेता का यह भयानक लुक आते ही वायरल हो गया था| इस फिल्म के द्वारा निर्देशक नाग अश्विन भविष्य में होने वाले भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को बड़े पर्दे पर दिखाते नज़र आए हैं।

फ़िल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे लोकप्रिय कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं| तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुए इस बहुप्रतीक्षित बिग प्रोजेक्ट को 27 जुलाई 2024 के दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया है|

End of content

No more pages to load