इस बार 'आयरन मैन' नही बल्कि 'विलेन' बनकर धमाल करने जा रहे हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर!

इस बार 'आयरन मैन' नही बल्कि 'विलेन' बनकर धमाल करने जा रहे हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर!
हाल ही में हॉलीवुड के सुपर स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है| अभिनेता आने वाले समय में मार्वल यूनिवर्स के साथ मिलकर लोगों का मनोरंजन करते दिखाई दे सकते हैं| आए आपको पूरी खबर के बारे में बताते हैं:

रॉबर्ट डाउनी जूनियर बैक


अगर आप मार्वल यूनिवर्स के फैन हैं तो आपको रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम अच्छे से पता होगा| यह अभिनेता किसी परिचय का मोहताज़ नही है, सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन बैस बनी हुई है। अगर भारत देश की ही बात करें तो यहाँ भी इस कलाकार के लाखों चाहने वाले हैं| रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैन्स के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है| आने वाले समय में वह मार्वल के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स बहुत ही ज्यादा खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

एवेंजर्स: डूम्सडे से होगी वापसी


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्वल स्टूडियो के सोशल मीडिया अकाउंट ने एक वीडयो शेयर किया है| इसमें साफ़ नजर आ रहा है कि इस बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से विक्टर वॉन डूम के रूप में एक विलेन बनकर मार्वल यूनिवर्स में जबरदस्त वापसी करने के लिए तैयार हैं| वीडियो पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है "विक्टर वॉन डूम प्रस्तुत करते हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स: डूम्सडे में मुख्य भूमिका में हैं, जो मई 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। इस वीडियो में अभिनेता एक न्यू मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं और जैसे ही वह इस मास्क को उतारते हैं वहां बैठे दर्शक चिल्ला उठते हैं| देखिये वीडियो:



इस दिन होगी फिल्म रिलीज़


अपने न्यू मास्क और न्यू टास्क के मकसद से लोगों के सामने आए रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्टारर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' साल 2026 में मई के महीने में बड़े पर्दे पर लोगों के लिए प्रस्तुत की जाएगी| अगर आपको पता ही रॉबर्ट डाउनी अपने आयरन मैन किरदार से लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त कर चुके हैं| इस बार वह एक सुपरविलेन के रूप में मार्वल यूनिवर्स के साथ जुड़ रहे हैं|

आयरन मैन से लोकप्रियता


आज के समय में रॉबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बहुत ही बड़ा और बहुचर्चित नाम हैं| इस अभिनेता ने साल 1992 में आई 'चैपलिन' से अपने करियर की शुरुवात की थी| लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें मार्वल फिल्म फ्रैंचाइजी के सुपरहीरो 'आयरन मैन' के किरदार से हुई है| इस रोल ने उन्हें लोगों के बीच एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है|

End of content

No more pages to load