'सिटाडेल हनी बन्नी' प्रमोशन से टाइम निकालकर स्टनिंग पोज़ देती दिखी सामंथा!

'सिटाडेल हनी बन्नी' प्रमोशन से टाइम निकालकर स्टनिंग पोज़ देती दिखी सामंथा!
इस समय साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज़ 'सिटाडेल हनी बन्नी' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| यह अदाकारा इस प्रोजेक्ट का प्रमोशन हर जगह और हर तरीके से कर रही हैं| थोड़ी देर पहले ही वेब शो के प्रमोशन से टाइम निकालकर यह हॉट एक्ट्रेस अपने स्टनिंग पोज़ के द्वारा फैन्स का दिल खुश करती दिखाई दी हैं| अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|

इन तस्वीरों को सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा किया है| ग्रीन स्टाइलिश आउटफिट पहने अभिनेत्री अपनी खूबसूरती से इन्टरनेट यूजर्स का काफी ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही हैं| पिछले कुछ दिनों से सामंथा अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बन्नी' के प्रमोशन में बहुत ज्यादा व्यस्त चल रही हैं| हाल ही की वायरल तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "और यह शुरू होता है☺️,चलो चलते हैं #CitadelHoneyBunny#HoneyBunnyOnPrime"|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'सिटाडेल हनी बनी' एक भारतीय जासूसी एक्शन वेब सीरीज़ है| इसका निर्माण कार्य राज और डीके ने संभाला है, वहीं यह वेब शो सीता मेनन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है| इसी साल 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाली 'सिटाडेल हनी बनी' सीरिज़ में सामंथा के साथ वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load