दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार एक्टर सॉन्ग जे रिम की अपनी आखिरी सांस, फैन्स हुए भावुक!

दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार एक्टर सॉन्ग जे रिम की अपनी आखिरी सांस, फैन्स हुए भावुक!
थोड़ी देर पहले खबर मिली है कि सियोल के सेओंगडोंग पुलिस ने पत्रकारों से अपना बयान देते हुए कहा है कि दक्षिण कोरियाई के सुपरस्टार एक्टर सॉन्ग जे रिम को अपने घर पर मृत पाया गया है। कोरियाई फ़िल्मी जगत 39 साल के सॉन्ग जे रिम की मौत से गहरे सदमे में चला गया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस की अभी तक की जांच में अभिनेता के मरने की वजह नही मिल पाई है| पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी का प्रमाण नही मिल पा रहा है|

जहाँ पर अभिनेता सॉन्ग जे रिम मृत पाए गए हैं वहीं पर दो पन्नों का पत्र मिला है। अभी तक मिली कोरियाई मीडिया खबरों की मानें तो जे रिम का अंतिम संस्कार कल यानि गुरुवार के दिन उनके पैत्रिक स्थान येओइडो वाले घर पर किया जाएगा|

अगर बात करें सॉन्ग जे रिम के आखिरी सोश्ल मीडिया पोस्ट की तो वह उन्होंने इसी साल 23 जनवरी को इंस्टाग्राम पर डाली थी| अभिनेता की मौत के समाचार ने कोरियाई फ़िल्मी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है|



साल 1985 में जन्मे सॉन्ग जे रिम ने 2012 के एक नाटक 'द मून एम्ब्रेसिंग द सन' से अपने अभिनय कौशल की शुरुवात की थी| इसके बाद वह टू वीक्स, इंस्पायरिंग जेनरेशन, गुडबाय मिस्टर ब्लैक और क्वीन वू नाटक में अपनी शानदार एक्टिंग के द्वारा काफी लोकप्रिय हो गए थे| साल 2014 में रिलीज़ हुए वैरायटी शो 'वी गॉट मैरिड' में उनकी अभिनेत्री किम सो यून की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load