'मुफासा द लायन किंग': तेलुगु ट्रेलर में महेश बाबू ने किया अपनी रोर आवाज़ का प्रदर्शन!

'मुफासा द लायन किंग': तेलुगु ट्रेलर में महेश बाबू ने किया अपनी रोर आवाज़ का प्रदर्शन!
हाल ही में साउथ के लोकप्रिय सुपरस्टार महेश बाबू ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' का तेलुगु ट्रेलर अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। अगर आपको पता हो अभिनेता इस मूवी में तेलुगु मुफासा को अपनी आवाज देने वाले हैं। एक मजेदार पारिवारिक कहानी का वादा करने वाली यह फिल्म मुफासा की पुरानी यादें भी ताज़ा करने वाली है|

महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'मुफासा द लायन किंग': का तेलुगु ट्रेलर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ""हकुना मटाटा मुफासा ही है!🦁 नई दहाड़। 🎵 अब से 1 महीने बाद, 20 दिसंबर से सिनेमाघरों में मुफासा: द लायन किंग देखने के लिए तैयार हो जाइए। #MufasaTheLionKing @disneyfilmsindia"|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेश बाबू 'मुफासा' को अपनी तेलगु आवाज देंगे, जबकि दिग्गज साउथ सुपरस्टार ब्रह्मानंदम 'पुंबा' को अपनी आवाज़ देने वाले हैं| इनके अलावा अली 'टिमन' और सत्यदेव 'टाका' को आवाज देने वाले हैं| दूसरी और इस फिल्म के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख मुफासा उनके बेटे आर्यन खान सिम्बा और अबराम खान युवा मुफासा को अपनी आवाज़ देने वाले हैं।

फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' इसी साल 20 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई अन्य भाषाओं में वर्ल्डवाइड बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाने वाली है|


End of content

No more pages to load