बीते दिन शुक्रवार को भुवनेश्वर में ऑलिवुड निर्देशक बॉबी इस्लाम और लोकप्रिय अभिनेता मनोज मिश्रा के बीच डीसीपी कार्यालय के सामने ही झड़प हो गई| मीडिया सूत्रों की मानें तो बॉबी ने पहले डराया और उसके बाद मारने की धमकी देने लगे थे| ।
डीसीपी कार्यालय के सामने बॉबी इस्लाम और मनोज मिश्रा की यह हाथापाई और बहस काफी देर तक चली थी| इसके बाद जब मनोज ने निर्देशक पर हमला करना चाहा तो कुछ पुलिसकर्मी इस मामले को शांत करते हुए दोनों को पुलिस स्टेशन के अंदर ले गए|
दोनों की झड़प के बाद बॉबी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "सबसे पहले मनोज ने डीसीपी कार्यालय के सामने आईआईसी प्रकाश माझी की उपस्थिति में उनके उपर वार करने का प्रयास किया था| अंत में अभिनेता ने भुवनेश्वर के डीसीपी पिनाक मिश्रा की मौजूदगी में सॉरी भी कहा था| आगे मैं इस बारे में शहीद नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर करने वाला हूँ"|
बॉबी इस्लाम और मनोज मिश्रा दोनों ही एक दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं| दो रिपोर्ट दर्ज़ करते हुए भुवनेश्वर पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी गई है|
डीसीपी कार्यालय के सामने निर्देशक बॉबी इस्लाम और एक्टर मनोज मिश्रा के बीच हुई झड़प!
-
Saturday, November 23, 2024


