सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको होने जा रहे हैं एक, इंगेजमेंट तस्वीरें वायरल!

सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको होने जा रहे हैं एक, इंगेजमेंट तस्वीरें वायरल!
इस समय हॉलीवुड की मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज़ सोश्ल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंडिंग चल रही हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे, बेनी ब्लैंको के साथ इंगेजमेंट कर ली है। इस बात की जानकारी सेलेना ने अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी है|

सेलेना गोमेज़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंग की फोटो और बेनी ब्लैंको के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं "हमेशा के लिए अब शुरू होता है.."| इस खुबसूरत अदाकारा की तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैन्स और हॉलीवुड सेलिब्रिटी कमेंट बॉक्स में सिंगर को अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये इंगेजमेंट तस्वीरें:




अगर आपको पता हो साल 2023 के दिसंबर महीने में सेलेना गोमेज़ ने संगीत निर्माता ब्लैंको के साथ अपनी रिलेशनशिप को फैन्स के साथ शेयर किया था| वर्तमान समय में इन दोनों का रिश्ता सुर्ख़ियों में बना हुआ है|

सेलेना गोमेज़ अपनी हर तस्वीर में डाइमंड इंगेजमेंट रिंग को फ्लोंट करती दिखाई दे रही हैं| एक तस्वीर में वह ब्लैंको की गोद में लेटी हुई रिंग को फैन्स के सामने शो करती नज़र आ रही हैं| यह न्यू लव बर्ड्स जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है|


End of content

No more pages to load