बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी अथिया शेट्टी को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने दी ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ!

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी अथिया शेट्टी को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने दी ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ!
हिंदी सिनेमा की युवा अभिनेत्री अथिया शेट्टी इस समय मातृ रूप में अपनी सेवा देने के लिए बिल्कुल रेडी हैं| हाल ही में उन्होंने अपने सोश्ल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी तस्वीरें फैन्स के साथ साँझा की हैं| इनको देखने के बाद इन्टरनेट यूजर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ अपनी प्रतिक्रिया के रूप में खूब आशीर्वाद दे रहे हैं|

अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों के द्वारा प्रेग्नेंसी ग्लो को फैन्स के सामने पेश किया है| बता दें अथिया ने इन फ़ोटोज़ में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहन रखा है, जिसमें वह बेहद खुबसूरत दिखाई दे रही हैं| इस पोस्ट को देखने के बाद उनके पिता सुनील शेट्टी से लेकर भूमि पेडनेकर, सोनाक्षी, आदिती, इलियाना डिक्रूज़, शोभिता, सागरिका जैसे कई कलाकार कमेंट बॉक्स अपनी शुभकामनाएँ दे रहे हैं|



अगर आपको याद हो साल 2024 के नवंबर में केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने प्रेग्नेंसी की न्यूज़ फैन्स के साथ शेयर की थी| 23 जनवरी, 2023 के दिन इस जोड़े ने सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर अपने सभी प्रिय जनों और दोस्तों की उपस्थिति में शादी कर ली थी|

End of content

No more pages to load