रजनीकांत की फिल्म पर सुझाव देंगे हासन

रजनीकांत की फिल्म पर सुझाव देंगे हासन
अभिनेता कमल हासन अपने मित्र और प्रमुख प्रतिस्पर्धी अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कोचादइयान' पर अपनी राय और सुझाव देने वाले हैं और इसके लिए उन्हें फिल्म देखनी पड़ेगी।

यह फिल्म रजनीकांत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दो साल पहले अस्पताल में भर्ती रहने के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी।

कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी एकदम नई और अलग तरह की है जिसमें 'मोशन कैप्चर' तकनीक का प्रयोग किया गया है। फिल्म में नई तकनीक के जरिए नामचीन तमिल अभिनेताओं के अभिनय और कला कौशल को शामिल किया गया है।

खबर है कि रजनीकांत ने हासन से फिल्म को देखने और उसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया है।

चेन्नई से एक सूत्र ने बताया, "रजनीकांत को लगता है कि हासन को फिल्म निर्माण की बेहतर समझ है। वह फिल्म के बारे में हासन की राय की कद्र करते हैं। यह फिल्म उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए फिल्म के प्रदर्शन से पहले उन्होंने हासन से फिल्म देखने और सुझाव देने का आग्रह किया है।"

End of content

No more pages to load