किशोरियों को पसंद आई 'गिप्पी'

किशोरियों को पसंद आई 'गिप्पी'
गत शुक्रवार प्रदर्शित धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'गिप्पी' भले ही कई लोगों को पसंद न आई हो लेकिन महिलाओं खासकर किशोर उम्र की लड़कियों को यह जरूर भा रही है।

फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशिका सोनम नायर ने किया है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रिया विज युवा कलाकार हैं। यह उनकी पहली फिल्म है, इसके बावजूद वह अपने अभिनय से फिल्म पर छाप छोड़ने में सफल रही हैं। रिया के अलावा कई सारे युवा कलाकारों की यह पहली फिल्म है, जिन्होंने फिल्म में अपना प्रभाव छोड़ा है।

'गिप्पी' एक किशोर उम्र की लड़की की कहानी है जो बदलावों के दौर से गुजर रही होती है। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने फिल्म में गिप्पी की मां की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

End of content

No more pages to load