दर्शकों ने 'औरंगजेब' को किया पसंद

दर्शकों ने 'औरंगजेब' को किया पसंद
यश राज फिल्म्स की प्रस्तुति 'औरंगजेब' इस शुक्रवार को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अतुल सभरवाल निर्देशित 'औरंगजेब' भू-माफिया पर आधारित फिल्म है, जिसमें अर्जुन की दोहरी भूमिका है। दर्शकों को न सिर्फ फिल्म की कहानी पसंद आई, बल्कि किरदारों ने भी उन पर गहरा असर छोड़ा है।

इस फिल्म में अर्जुन के अलावा ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ और दक्षिण के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। ये पाकिस्तानी अभिनेत्री साशेह आगा (सलमा आगा की बेटी) की पहली बॉलीवुड फिल्म है।

End of content

No more pages to load