'ये जवानी..' ने पहले ही दिन कमाए 19 करोड़ रुपये

'ये जवानी..' ने पहले ही दिन कमाए 19 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने शो के पहले ही दिन देशभर के सिनेमाघरों से 19.45 करोड़ रुपये कमाए।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में और करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। रणबीर और दीपिका की जोड़ी को 'बचना ऐ हसीनों' में भी काफी पसंद किया गया था। 'ये जवानी है दीवानी' के मधुर संगीत दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि इस फिल्म की शुरुआती कमाई बेहतर रही।


इस फिल्म में कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर ने भी अभिनय किया है। इस फिल्म के वितरक यूटीवी के अधिकारी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रतिक्रिया बेहतर रहने से बेहद खुश हैं।

End of content

No more pages to load