शशि कपूर ने भी देखी 'ये जवानी है दीवानी'

शशि कपूर ने भी देखी 'ये जवानी है दीवानी'
बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर ने अपने पोते अभिनेता रणबीर कपूर की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' देखी। मुम्बई के जुहू स्थित पीवीआर के बाहर सोमवार को शशि कपूर ने प्रशंसकों का अभिवादन भी किया।

मुम्बई के मिलाप जावेरी ने ट्विटर पर लिखा, "कल रात पीवीआर जुहू पर शशि कपूर को देखा। वह 'ये जवानी है दीवानी' देखकर निकल रहे थे। वह ह्वीलचेयर पर थे और उन्होंने बड़े प्यार से प्रशंसकों का अभिवादन किया।"


अयान मुखर्जी निर्देशित 'ये जवानी है दीवानी' में अभिनेत्री कल्कि कोचलिन, आदित्य राय कपूर, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने काम किया है। फिल्म ने प्रदर्शन के पहले ही सप्ताह में 62.11 करोड़ रुपये की कमाई की है।

End of content

No more pages to load