पर्दे पर रोमांस के लिए तैयार ऋचा चड्ढा

पर्दे पर रोमांस के लिए तैयार ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा कहती हैं कि आने वाली फिल्म 'इश्केरिया' में वह फिल्म के नायक नील नितिन मुकेश के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ऋचा ने आईएएनएस को बताया, "जब मैंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में काम किया था, तब हर कोई यही पूछता था कि मैं रोमांस से भरपूर फिल्मों में कब दिखाई दूंगी। आखिरकार, मैंने नील के साथ एक फिल्म की है, यह रोमांस से भरपूर फिल्म है।"

उन्होंने कहा, "फिल्म में मेरे नाच-गाने वाले दृश्य भी है, जो रोमांस वाली फिल्मों का अहम हिस्सा होते हैं। मुझे इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।"

नवोदित निर्देशिक प्रेरणा वाधवान की रोमांस से भरपूर हास्य फिल्म में ऋचा और नील कॉलेज जाने वाले छात्रों के किरदार में हैं।


फिल्म में अभिनेता नील के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए ऋचा ने कहा, "नील में अभिनय का तकनीकी पक्ष काफी मजबूत है। वह तकनीक के अच्छे जानकार हैं। मुझे इन सब चीजों की बहुत कम जानकारी है। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा।"

फिलहाल ऋचा अपनी फिल्म 'फुकरे' के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म 14 जून को प्रदर्शित हो रही है।

End of content

No more pages to load