प्रियंका चोपड़ा के पिता का निधन

 प्रियंका चोपड़ा के पिता का निधन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का आज सुबह 'कोकिलाबेन धीरुभाई अम्बानी अस्‍पताल' में निधन हो गया। आज शाम 12.30 बजे उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्हें दो हफ्ते पहले कोकिलाबेन अस्‍पताल में कैंसर के चलते भर्ती कराया गया था।

पिछले कुछ सालों से अशोक चोपड़ा कैंसर की चपेट में थे। शनिवार को उनकी हालत काफी खराब हो गयी थी जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्‍म की शूटिंग दी थी। प्रियंका के लिए उनके पिता किसी हीरो से कम नहीं थे वे अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता को देतीं थी। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा के निधन की खबर मिलते ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर में भी बॉलीवुड हस्तियों ने अशोक चोपड़ा के निधन पर शोक जताया।

प्रियंका के पता के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर अपनी संवेदनाएं इस तरह से की व्यक्त अंजना सुखानी: भगवान अंकल की आत्मा को शान्ति दे और आपके परिवार को सहन शक्ति दे, प्रियंका अपना ध्यान रखना।

बिपासा बासु: भगवान आपको और आपके परिवार को सहनशीलता प्रदान करे।

नेहा धूपिया: आपके पिता के बारें में सुनकर बहुत दुःख हुआ भगवान आपको इस दुःख को सहने के लिए प्यार और शक्ति प्रदान करें।

जेनेलिया डीसूजा: मेरी गहरी हार्दिक संवेदना आपके साथ हैं। भगवान आपको और आपकी माँ को इस दुःख से उबरने में मदद करें।

End of content

No more pages to load