बॉक्सिंग के बाद विजेंदर सिंह अब फिल्मों में भी अजमाएंगे हाथ।

बॉक्सिंग के बाद विजेंदर सिंह अब फिल्मों में भी अजमाएंगे हाथ।
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद बॉक्सिंग चैंपियन 'विजेंदर सिंह' अब फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाएंगे। दरअसल विजेंदर सिंह, कबीर सदानंद की फिल्म 'फुगली' है में काम करने जा रहें हैं जिसे अक्षय कुमार प्रोड्यूसर करेंगे। फुगली एक सामाजिक थ्रिलर फिल्म हैं।

फ़िल्म पर रौशनी डालते हुए कबीर कहते हैं कि हमने फुगली के लिए विजेंदर सिंह को इसलिए चुना हैं, क्योंकि वे इस किरदार के लिए एक दम फिट बैठते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस किरदार के लिए विजेंदर को कुछ बारीकियां भी सीखनी पड़ेगी"

कबीर ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि ये एक ऐसी फिल्म हैं जो समाज में एक संदेश छोडती हैं। उन्होंने फिल्म के बाकी किरदारों के बारे में बताने से मन करते हुए कहा की फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में विजेंदर सिंह होंगे। कबीर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी।

इसके अलावा कबीर अपनी आने वाली फिल्म "गोलू और पप्पू" के बारे में थोड़ा सा संक्षिप्त करते हुए कहते हैं कि यह एक कॉमेडी फिल्म हैं, जिसमें डेली-बैली फेम वीर दास और कुणाल रॉय कपूर ने काम किया हैं। फिल्म पूरी होने के अंतिम चरण में हैं और हम इसकी रीलिजिंग डेट के बारे में सोच रहें हैं।

End of content

No more pages to load