घनचक्कर के प्रचार में जी-जान से जुटे 'इमरान हाशमी'

घनचक्कर के प्रचार में जी-जान से जुटे 'इमरान हाशमी'
इमरान हाशमी अपनी फिल्म घनचक्कर के प्रोमोशन को लेकर जी-जान से जुट गये हैं। घनचक्कर 28 जून को रिलीज़ होने जा रही हैं। अपनी फिल्म के प्रोमोशन में हाशमी कोई कौर-कसर नहीं छोड़ना चाहते।

फिल्म के प्रचार की योजना के बारे में बताते हुए हाशमी कहते हैं कि "हमने फिल्म के प्रचार के लिये 8 से 10 शहरों की लिस्ट बनाई हैं, और हम अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इन शहरों का दौरा करेंगे। साथ ही वे टीवी के रियलिटी शोज़ में भी पहुंचे।

सोमवार को 'भारत के डांसिंग सुपरस्टार' के सेट पर पहुंचे हाशमी ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि "फिल्म में रोमांच और मजेदार दोनों ही तत्व हैं।

विद्या बालन ने फिल्म में इमरान हाशमी की पत्नी 'नीतू' का किरदार निभाया हैं जो की बड़ा ही अजीब और निराले किस्म का किरदार हैं। विद्या बालन भी फिल्म के प्रोमोशन के लिए रियलिटी शो 'डांस के सुपर स्टार सुपर मोम' में फिल्म के प्रोमोशन के लिए पहुंची।

'घनचक्कर' यूटीवी के बैनर तले बनी राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म हैं जिसे 28 जून को रिलीज़ किया जाना हैं।

End of content

No more pages to load