भोली पंजाबन के लिए सही चुनाव हैं ऋचा : फरहान

भोली पंजाबन के लिए सही चुनाव हैं ऋचा : फरहान
फिल्म 'फुकरे' के निर्माता फरहान अख्तर का कहना है कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इसमें 'भोली पंजाबन' की भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

फरहान ने फिल्म से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "ऋचा इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं। उनके पास एक मजबूत व्यक्तित्व, अद्भुत किरदार और मजबूत आत्मविश्वास है। उनके पास वह चेहरा है, अगर आप उसके साथ कुछ गलत करते हैं, वह आपको जवाब दे सकती है।"

इसके सहनिर्माता रितेश सिद्धवानी के मुताबिक, इसके निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा को इस किरदार के पैमाने पर ऋचा बिल्कुल ठीक लगीं।

रितेश ने कहा, "किरदार का नाम भोली पंजाबन है, इसलिए आपको ऐसी लड़की की जरूरत है जो बात करने से पहले आपको भोली नजर आए। यही बात मृगदीप चाहते थे।"

'फुकरे' में पुल्कित सम्राट, मनोज सिंह, अली फजल, वरुण शर्मा, प्रिया आनंद और विशाखा सिंह भी हैं। यह शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।

End of content

No more pages to load