माँ को बंधाया हौसला, खुद रो पड़ी प्रियंका

माँ को बंधाया हौसला, खुद रो पड़ी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इस वक़्त जिस स्थिति से गुज़र रही हैं वह किसी से छुपी नहीं हैं। लेकिन ये मानना पड़ेगा की प्रियंका बहुत हिम्मत वाली हैं।

प्रियंका अपने पिता के उन्हें छोड़ कर चले जाने से कमज़ोर तो पड़ी हैं, लेकिन वे अपने घर वालो के सामने एक बहादुर लड़की की तरह ही पेश आ रही हैं।

शनिवार को प्रियंका ने अपनी माँ के जन्म दिन की एक छोटी सी पार्टी रखी। ये प्रियंका की माँ का अपने पति के बिना पहला जन्म दिन था। प्रियंका ने ये पार्टी अपनी माँ को हौसला बंधाने के लिए रखी थी जिसमे उन्होंने अपनी माँ के कुछ ख़ास दोस्तों को बुलाया था।

पार्टी में आए एक मेहमान ने बताया हैं कि प्रियंका के ऊपर क्या बीत रही हैं ये सिर्फ उन्हें ही पता हैं। उन्होंने ये पार्टी अपनी माँ को प्रोत्साहित करने के लिए रखी थी। इतनी हिम्मत जुटाने के बाद प्रियंका रात के खाने के समय एक दम से फूट पड़ी। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपने आप को अपनी माँ के लिए संभाला।

End of content

No more pages to load