रणबीर और कैटरीना की रिक्शा सवारी

रणबीर और  कैटरीना की रिक्शा सवारी
रणबीर और कटरीना को जहाँ भी एक साथ होने का मौका मिलता हैं वो उसे भुनाना नहीं भूलते। फिर चाहे वह बांद्रा का कोई रस्टोरेंट हो या फिर देर रात रिक्शे की सवारी।

जी हाँ इस जोड़े को देर रात रिक्शे में घूमते देखा गया हैं। जहाँ रणबीर और कैटरीना दोनों बारी-बारी से रिक्शा चला रहे थे। ये जानकारी दी हैं फिल्म निर्माता मेलानी ईस्टन ने। मेलानी ने अपने ब्लॉग पे रणबीर और कटरीना की देर रात रिक्शा सवारी के बारे में लिखा हैं कि 'जब वे दोनों रिक्शा में पाली-हिल के आस पास घूम रहे थे तो उस वक़्त उन्हें पुलिस ने भी रोक लिया था। यहाँ तक कि पुलिस ने उनसे ऑटोग्राफ भी लिया।'

वहीं मेलानी ने इस जोड़े को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में भी डिनर करते हुए देखा था।

End of content

No more pages to load