अभिषेक कपूर हिरोइन की तलाश में

अभिषेक कपूर हिरोइन की तलाश में
फिल्मकार अभिषेक कपूर अपनी अगली फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाले हैं, लेकिन फिल्म की नायिका की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। खबर है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्म में सुशांत सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। अभिषेक ने आईएएनएस को बताया, "यह एक संवेदनशील कहानी है और अभी फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। सुशांत फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बाकी बातें फिलहाल तय होना बाकी है।"

फिल्म चार्ल्स डिकेंस के मशहूर उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' का हिंदी फिल्म रूपांतरण हैं। सुशांत की अभिषेक के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'काई पो छे' में साथ काम कर चुके हैं।

एकता कपूर द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने से शुरू हो सकती है।

End of content

No more pages to load