मनजोत सिंह अब बनेंगे भगत सिंह

मनजोत सिंह अब बनेंगे भगत सिंह
हमेशा अपनी कॉमेडी से लोगों को हँसाने वाले मनजोत सिंह अब अपनी इस कॉमेडी वाली भूमिका से निकल कर गंभीर भूमिका में नज़र आयेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं अगली फिल्म में वह मुख्य भूमिका में भी होंगे। आने वाली फिल्म में मनजोत भगत सिंह का किरदार निभाने वाले हैं।

2008 से 'ओये लक्की-लक्की ओये' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनजोत ने अब तक पांच फिल्मों में काम किया हैं। जिनमे से एक पंजाबी और बाकी हिंदी फ़िल्में थी। ये ही नहीं रणवीर सिंह और सोनाक्षी अभिनीत फिल्म 'लुटेरा' में भी मनजोत ने काम किया हैं।

अभी तक मनजोत ने सिर्फ सह-कलाकार के रूप में ही काम किया था। लेकिन अब वे अगली फिल्म में मुख्य भूमिका में आकर अपने अब तक के फ़िल्मी चरित्र से अलग भूमिका निभायेंगे।

End of content

No more pages to load