जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को भाया इमरान का लुक

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को भाया इमरान का लुक
अपनी चॉकलेटी इमेज से निकल कर इमरान खान अब आने वाली फिल्म 'वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई' में एक खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। उन्हें इस रूप में देखने के लिए सिर्फ उनके फैन्स ही नही बल्कि बॉलीवुड के पुराने दिग्गज यानी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी बेताब हैं। उन्हें भी इमरान का ये लुक बेहद पसंद आया हैं।

30 वर्षीय इमरान कहते हैं "ये लड़का डोंगरी से हैं। तो सीधी सी बात हैं, वह हिंदी फ़िल्में देखता हैं और उनसे प्रेरित हैं। इसलिए मैंने इसके लिए जैकी और अनिल कपूर से प्रेरणा ली हैं। उनके स्टाइल को गौर से देखा हैं। जूते, हेयर स्टाईल और मूँछें यानी की पूरा का पूरा स्टाईल उन्ही से ही प्रेरित हैं।"

इमरान कहते हैं "जब आप किसी एक विशेष वक़्त पर आधारित फिल्म बनाते हैं तो आपके लिए फिल्म के दर्शकों को संतुष्ट करना बेहद ज़रुरी हो जाता हैं। फिल्म के बारे में प्रत्येक जानकारी होना ज़रुरी हो जाता हैं। शर्ट के कॉलर हेयर स्टाईल और प्रत्येक मूवमेंट सब का बारीकी से ध्यान रखना पड़ता हैं।"

मिलन लुथरिया के द्वारा निर्देशित ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। जिसमें अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान मुख्य भूमिका में होंगे।

End of content

No more pages to load