ऋतिक की तस्वीर बनाना चाहती हैं आलिया

ऋतिक की तस्वीर बनाना चाहती हैं आलिया
'शंघर्ष' और 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' में काम कर चुकी युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट को ऋतिक रोशन 'ग्रीक गॉड' के जैसे लगते हैं। इसी लिए वह उनकी लुक से बेहद प्रभावित हैं। इतना ही नहीं वह ऋतिक की इस 'ग्रीक गॉड' लुक से इतनी प्रेरित हैं कि वह उनका चित्र बनाना चाहती हैं।

एक आर्ट गैलरी के उदघाटन के मौके पर पहुंची अभिनेत्री आलिया ने कहा "मुझे लगता हैं मैं ऋतिक रोशन की पेंटिंग बनाना बेहद पसंद करुँगी वह मुझे एक 'ग्रीक गॉड' के जैसे दीखते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाउंगी।"

आलिया ऋतिक का चित्र तो नहीं बना सकती लेकिन वह शेर का चित्र ज़रुर बना सकती हैं। उन्हें पेंटिंग बनाने में शेर की पेंटिंग करना भी बहुत अच्छा लगता हैं।

इन दिनों आलिया ने अर्जुन कपूर के साथ '2 स्टेट' की शूटिंग ख़तम की हैं। जिसे अभिषेक वर्मा ने निर्देशित किया हैं। वहीं इसके बाद वह रणदीप हुड्डा के साथ इम्तियाज़ अली की 'हाईवे' के लिए प्रतिबद्ध हैं।

End of content

No more pages to load