फिर शायद इतने अच्छे दोस्त नहीं बना पाउंगी: सोनम

फिर शायद इतने अच्छे दोस्त नहीं बना पाउंगी: सोनम
फिल्म 'राँझना से जहां एक और सोनम को बड़ी सफलता मिली हैं, वहीं दूसरी और उन्हें अच्छे दोस्त भी मिल गये हैं। फिल्म के बाकी सह-कलाकारों के साथ सोनम की बेहद घनिष्ट मित्रता हो गई हैं। ये मित्रता इतनी गहरी हैं कि सोनम इसे हमेशा के लिए संजो कर रखना चाहती हैं।

सोनम कहती हैं "जितना दर्शकों ने हाज़िर जवाब धनुष, जीशान और स्वरा को फिल्म में पसंद किया उतना ही में भी उन सब प्रेम करने लगी हूँ हमारी अच्छी दोस्ती हो गई हैं।"

सोनम ने बुधवार को एक इंटरव्यू में बोलते हुए कहा "इस फिल्म के बाद मैंने अच्छे दोस्त बनाए हैं, और बेहद अच्छे रिश्ते भी। मुझे इस फिल्म से जैसे दोस्त मिले हैं, मुझे नहीं लगता शायद इतने अच्छे दोस्त फिर कभी बना पाउंगी। फिल्म में हम सबकी तिकड़ी तो सभी ने देखी ही हैं।"

End of content

No more pages to load