आमिर खान को मि. परफेक्टनिस्ट ऐसे ही नहीं कहा जाता। वह जिस भी काम को करते हैं उसे इतने अच्छे से करते हैं कि उनके अलावा और कोई उसे कर ही न सके। अब चाहे बात फ़िल्मे बनाने की हो या फिल्मों के लिए अपनी लुक बनाने की।
आमिर जी-तोड़ मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते।
सुनने में आया हैं कि आमिर आज कल रोज़ सुबह उठकर नाश्ते से पहले अपना बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) देखते हैं। ऐसा वह अपनी आने वाली फिल्म धूम-3 के लिए कर रहे हैं।जिसमे उन्हें अपनी लुक को अपने किरदार के अनुसार ढालना हैं।
वैसे तो वह अपनी लुक और व्यक्तित्व को लेकर पहले से ही सावधान रहते आए हैं। लेकिन जब से धूम-3 की शूटिंग शुरू हुई हैं तब से वह अपने आप को लेकर बेहद कठोर हो गये हैं।
सूत्रों का कहना हैं "आमिर धूम-3 के लिए बेहद कठोर परिश्रम कर रहे हैं। ये मेहनत उन्होंने धूम-3 की शूटिंग के साथ ही शुरू कर दी थी इस फिल्म में उन्हें मांसल दिखना हैं।"
आमिर के एक क़रीबी का कहना हैं "आमिर खान बॉडी बिल्डिंग में नए नहीं हैं। इससे पहले फिल्म गज़नी के लिए भी उन्होंने लगातार एक साल तक मेहनत की थी। लेकिन आमिर की अगली फिल्म में उन्हें एक एक बेहद तेज़-तर्रार स्पोर्टी लुक में दिखना हैं, जो गज़नी से अलग हैं।
ऐसे ही नहीं कहते आमिर को मि. परफेक्टनिस्ट
-
Friday, June 28, 2013


