आलिया भूल गई इवेंट में जाना

आलिया भूल गई इवेंट में जाना
आलिया अर्जुन कपूर के जन्मदिन दिन की पार्टी में देर रात तक मस्ती करने के बाद ऐसी गहरी नींद में सोई कि सुबह की एक पेंटिंग प्रदर्शनी में जा ही नहीं सकी। हार मान कर प्रदर्शनी के आयोजकों को इवेंट का वक़्त बदलना ही पड़ा।

एक सूत्र के अनुसार आलिया को सुबह 11 बजे एक प्रदर्शनी में पहुँचना था। लेकिन जब वह नहीं पहुंची तो इस इवेंट को रद्द करना पड़ा। इसके बाद प्रदर्शनी का वक़्त सुबह 11 से शाम चार बजे कर दिया। सूत्र ने बताया कि आलिया ने इवेंट के आयोजक से इवेंट का वक़्त थोड़ा बढ़ाने का अनुरोध किया। इस इवेंट का आयोजक आलिया का ही एक पारिवारिक मित्र था। दरअसल आलिया देर रात तक पार्टी में व्यस्त थी। जिससे वह सुबह वक़्त पर उठ ही नहीं सकी। लेकिन शाम को वह तय वक़्त पर पहुँच गई।

जबकि आलिया के मित्र का कहना हैं "ऐसा इस लिए नहीं हुआ कि आलिया देर रात पार्टी के कारण इवेंट में नहीं जा सकी। बल्कि ये उनकी सुबह की बेले क्लास के कारण हुआ। आलिया की बेले क्लास सुबह के 11 बजे होती हैं। इसी के चलते इवेंट का समय-निर्धारण बदलना पड़ा।" आलिया टिप्पणी के लिए मौजूद नहीं थी।

End of content

No more pages to load