ये कौन आ गया कैटरीना और रणबीर के बीच?

ये कौन आ गया कैटरीना और रणबीर के बीच?
सुनने में आया हैं कि बॉलीवुड के चर्चित लव-बर्ड कैटरीना और रणबीर में झगड़ा हो गया हैं। वजह रही रणबीर का कैटरीना को पार्टी में अकेला छोड़ कर अपने दोस्त अर्जुन कपूर के साथ बातों में मशगूल हो जाना।

सूत्रों की माने तो रणबीर और कैटरीना दोनों ही अर्जुन कपूर के जन्म दिन की पार्टी में एक साथ गए थे। कैट तो इस पार्टी में जाना ही नहीं चाहती थी वह तो रणबीर के कहने पर गई थी। लेकिन अब क्योंकि ये पार्टी रणबीर के बेहद अच्छे दोस्त अर्जुन कपूर की थी तो वह अर्जुन को कंपनी कैसे न देते। लेकिन ये बात कैट को कैसे सहन होती कि रणबीर पार्टी में उन्हें अकेला छोड़ कर किसी और के साथ चले जाए।

दरअसल कैट चाहती थी कि रणबीर पार्टी से जल्दी निकले और वे दोनों एक दूसरे के साथ कुछ वक़्त बिताए। लेकिन रणबीर अपने दोस्त की पार्टी को छोड़ने के लिए तैयार ही नही थे। तो बस ये बात कैट को बुरी लग गई और वह रणबीर से बेहद नाराज़ हो कर पार्टी छोड़ कर चली गई।"

एक दर्शक का कहना हैं "रणबीर और अर्जुन दोनों ही अपनी लंबी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। काफी समय तक व्यस्त रहने के बाद इन दोनों को अर्जुन के जन्म दिन के बहाने मिलने का मौका मिला था। ऐसे में दोनों का एक साथ होना तो बनता ही था। बस इसी बात से कैट नाराज़ हो गई। ऐसे में दोनों की बहस भी हो गई। और कटरीना गुस्से में आकर वहां से चली गई। यहाँ तक कि रणबीर कैट को दरवाज़े तक छोड़ने भी नहीं गए। संयोग से वहां अर्जुन आ गए और उन्होंने कैट को दरवाज़े तक छोड़ा।

End of content

No more pages to load