यूटीवी मोशन पिक्च र्स की हास्य फिल्म 'घनचक्कर' ने पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म की लागत 20 करोड़ है और इसमें मुख्य किरदार इमरान हाशमी और विद्या बालन ने निभाए हैं। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं।
फिल्म विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्विटर पर बताया कि फिल्म ने शुक्रवार को 7.2 करोड़ रुपये बटोरे।
रिलीज से पहले इमरान और विद्या ने 'इंडियन आईडॉल' और 'झलक दिखला जा 6' जैसे टेलीविजन शो पर इसका जमकर प्रचार किया था।
'घनचक्कर' ने पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये बटोरे
-
Monday, July 01, 2013


