'राम लीला' में रणवीर-माधुरी का आइटम गीत नहीं

'राम लीला' में रणवीर-माधुरी का आइटम गीत नहीं
फिल्म 'राम लीला' के बारे में खबर थी कि फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का एक आइटम नृत्य भी होगा। लकिन सूत्रों की मानें तो इस तरह की कोई योजना नहीं है और न ही फिल्म में आइटम गीत के लिए कोई जगह बाकी है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "हमें नहीं मालूम कि रणवीर और माधुरी के आइटम गीत की अफवाह किसने उड़ाई। सच्चाई यह है कि ये बातें जरा भी सच नहीं हैं।"

हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के एक गीत में माधुरी अभिनेता रणबीर कपूर के साथ घाघरा लहराती दिखाई दी थीं। लेकन सूत्रों का कहना है कि फिल्म 'राम लीला' के साथ ऐसी कोई बात नहीं है।

सूत्र ने कहा, "पहली बात तो यह है कि 'राम लीला' में आइटम गीत के लिए जगह ही नहीं है और दूसरी बात कि संजय सर अपनी फिल्म में माधुरी के साथ फिल्म के नायक के नृत्य का दुहराव क्यों करेंगे।"

सूत्र ने आगे कहा, "संजय माधुरी को अपनी फिल्म में नृत्य करने का प्रस्ताव तभी देंगे, जब देवदास के 'मार डाला' और 'काहे छेड़े' जैसे नृत्यों से भी बेहतर करने की सम्भावना उनकी फिल्म में हो।"

बताते चलें कि कि 'राम लीला' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने नायिका की भूमिका निभाई है और फिल्म में पारम्परिक गरबा नृत्य भी किया है।

End of content

No more pages to load