क्या सच में रणबीर से नाराज़ नहीं हैं कैटरीना?

क्या सच में रणबीर से नाराज़ नहीं हैं कैटरीना?
अर्जुन कपूर के जन्म दिन की पार्टी में रणबीर के साथ हुई नोक-झोंक के चलते पार्टी से गुस्से में कैट निकल तो गई थी। लेकिन अब कैट को इस बारे में सफाई उतारनी पड़ रही हैं।

अभी पिछले हफ्ते ही अर्जुन कपूर के जन्म दिन की पार्टी से कैटरीना रणबीर कपूर से बहस कर पार्टी को बीच में ही छोड़कर चली गई थी। यहाँ तक कि गुस्से के कारण रणबीर अपनी कैट को दरवाजे तक छोड़ने भी नहीं आए थे। उन्हें दरवाज़े तक बर्थडे-बॉय अर्जुन कपूर ने ही छोड़ा था।

ऐसे में सफाई उतराते हुए कैटरीना कहती हैं "मैं अपनी फिल्म धूम-3 से वक़्त निकालकर अर्जुन के जन्मदिन की पार्टी में गई थी, और इसी कारण मुझे पार्टी से जल्दी निकलना पड़ा क्योंकि मुझे वापिस शूट पर जाना था। " इन दिनों कैट आमिर खान की फिल्म फिल्म धूम-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस मामले में कैट से जुड़े एक सूत्र का भी यही कहना हैं कि कैट अपनी फिल्म की शूटिंग के कारण ही पार्टी से जल्दी निकल गई थी। पहले तो उन्हें और भी जल्दी निकलना था लेकिन कुछ लोगों के कहने पर वह पार्टी में कुछ घंटो तक रुक गई थी।

End of content

No more pages to load