'डी-डे' अंडरवर्ल्ड को प्रकाशित नहीं करती:अर्जुन रामपाल

'डी-डे' अंडरवर्ल्ड को प्रकाशित नहीं करती:अर्जुन रामपाल
इस फिल्म में जहाँ ऋषि कपूर ने विलेन का किरदार निभाया हैं वही अर्जुन रामपाल सशस्त्र बल इकाई के पूर्व अधिकारी की भूमिका में हैं। इरफ़ान इसमें एक अंडर कवर अधिकारी हैं और हुमा कुरैशी ने विस्फोटक विशेषज्ञ का किरदार निभाया हैं।

कहानी के बारे में अर्जुन कहते हैं। यह फिल्म इरफ़ान के इर्दगिर्द घूमती हैं जिसमें हुमा कराची एक मोस्ट वांटेड आदमी को ढूंढने जाती हैं। फिल्म अंडर वर्ल्ड से संबंधित नहीं हैं।

फिल्म के निर्देशक निखिल आडवानी कहते हैं कि फिल्म अंडर वर्ल्ड पर आधारित नहीं हैं। इसमें कोई भाई गिरी भी नहीं हैं। ये एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म हैं। इसमें रॉ अजेंट्स को दिखाया गया हैं।

ये फिल्म चार देश भक्तों की कहानी हैं। जिनका उत्तरदायित्व भारत के एक मोस्ट वांटेड व्यक्ति को ढूंढने का हैं। अर्जुन फिल्म के प्रोमोशन के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।"

फिल्म के बारे में इरफ़ान कहते हैं। "हमे फिल्म के फर्स्ट लुक के रिलीज़ होने के बाद से ही बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली हैं। जैसे कि ये एक अलग कहानी हैं। लोगों के बीच इसे लेकर बेहद उत्साह हैं। हालांकि बहुत सी फ़िल्मे रॉ एजेंट को लेकर बन चुकी हैं। लेकिन डी-डे उनसे अलग और एक कदम आगे की कहानी हैं।

इरफ़ान ने आगे कहा "इस फिल्म में अंडर कवर एजेंट के व्यवसाय की बारीकियों को बेहद बारीकी के साथ दिखाया गया हैं। इसमें लोगों को पता चलेगा कि खुफिया सेवाओं को कैसे संचालित किया जाता हैं। कैसे वे सूचनाओं को भेजते हैं। कैसे चीजों को समझा जाता हैं। फिल्म में मेरी अपनी भी जिंदगी हैं। अपना भी एक परिवार हैं। वे कभी भी अपनी कोई भी जानकारी अपने किसी भी क़रीबी को भी नहीं दे सकते।"

ये फिल्म 19 जुलाई से प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load