अनुपम खेर और सतीश कौशिक फिर से मिले गले

अनुपम खेर और सतीश कौशिक फिर से मिले गले
फिल्म इंडस्ट्री के दो पुराने दोस्त अनुपम खेर और सतीश कौशिक के बीच लम्बे समय से दरार चली आ रही थी। पर सुनने में आया हैं कि दोनों ने एक बार फिर से दोस्ती का हाथ मिला लिया हैं। दोनों फिर से एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

अब दोनों दोस्त अपने गिले शिकवे भूल कर रतन जैन के निर्माण में बनने वाली बंगाली फिल्म के रीमेक में एक साथ काम करने जा रहे हैं।

कुछ समय पहले दोनों ने एक साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया था। साथ में एक फिल्म पर काम भी किया लेकिन बाद में आपसी मतभेदों के चलते दोनों अलग हो गए। हालांकि इस बारे में सतीश कौशिक से बात नहीं हो पाई हैं लेकिन अनुपम कहते हैं कि हम बेहद पुराने दोस्त हैं और हमे इस दोस्ती में बंधे 37 साल हो गए हैं।

अनुपम आगे कहते हैं "बिज़नस हमारे व्यक्तिगत जीवन पर असर नहीं डालता। जैसे कि हम दोस्त हैं लेकिन दोस्ती के बीच में एक पॉज़ होना भी ज़रुरी हैं। आप अपनी दोस्ती को वही से शुरू कर सकते हैं जहाँ से आपने छोड़ा था। हमारी दोस्ती में अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा हैं।"

End of content

No more pages to load