सुपर मॉडल की भूमिका में फिट दीपिका: भंडारकर

सुपर मॉडल की भूमिका में फिट दीपिका: भंडारकर
वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्मों के लिए चर्चित मधुर भंडारकर अपनी अगली फिल्म में भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं। दरअसल अब वह किसी सुपर-मॉडल के जीवन पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, और इस फिल्म के लिए वह दीपिका को मुख्य भूमिका में लेना चाहते हैं।

इस से पहले फिल्म 'फैशन' को निर्देशित कर चुके मधुर की यह अगली फिल्म भी एक सुपर मॉडल के जीवन पर आधारित हैं। मधुर दीपिका को इस फिल्म के लिए बेहतर चुनाव इसलिए मानते हैं क्योंकि दीपिका अभिनेत्री होने से पहले मॉडल रह चुकी हैं।

इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना हैं "निर्देशक ने मॉडल से अभिनेत्री बनी दीपिका को फिल्म में केन्द्रीय भूमिका निभाने के लिए प्रस्ताव दिया हैं। कहा जाता हैं कि उनकी लगभग सभी फ़िल्में वास्तविक जीवन पर बनी होती हैं।"

एक सूत्र का कहना हैं "इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से महिला-प्रधान हैं, और वह इस केंद्र में दीपिका को रखना चाहते हैं। हालांकि दीपिका का अभी इस फिल्म को साइन करना बाकी हैं। मधुर के क़रीबी का कहना हैं कि दीपिका ही मधुर की इस फिल्म के लिए पहली पसंद थी।"

दीपिका के एक प्रवक्ता का कहना हैं "दीपिका एक पूर्व-मॉडल हैं और एक कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। इस लिए वह इस रूप में बिलकुल फिट बैठती हैं। अगर वह इस फिल्म के लिए वक़्त निकलती हैं तो उन्हें इस फिल्म में देखना बेहद ही मनोरंजक होगा। प्रवक्ता आगे कहता हैं कि मधुर और हमारे बीच में कोई औपचारिकता नहीं हैं।"

End of content

No more pages to load