जेल में ही देखेंगे संजू बाबा अपनी फिल्म

जेल में ही देखेंगे संजू बाबा अपनी फिल्म
संजय दत्त इन दिनों यरवडा जेल में हैं और जेल के दूसरे कैदियों की तरह ही दिन बिता रहे हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म के निर्माता राहुल अग्रवाल इस कोशिश में हैं कि उनकी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग जेल में ही करवाई जाए।

एक सूत्र का कहना हैं "संजय ने राहुल की आने वाली फिल्म के लिए बेहद कठिन मेहनत की थी। क्योंकि उनके पास वक़्त बेहद कम था और उन्हें फिल्म पूरी करनी थी। संजय की मेहनत के बाद अब निर्माताओं की बारी हैं कि वे संजय दत्त के लिए भी कुछ करे।

राहुल कहते हैं। "हां हमे बताया गया था कि जेल की एक ख़ास नीति के अनुसार कैदियों को महीने में एक बार एक फिल्म की स्क्रीनिंग की स्वीकृति हैं। हमे आशा हैं कि हमे जल्दी ही अनुमति मिल जाएगी।"

संजय इन दिनों पुणे की यरवडा जेल में हैं।

End of content

No more pages to load