सोनाक्षी को अब अभिनय सिखाने की जरूरत नहीं : पूनम

सोनाक्षी को अब अभिनय सिखाने की जरूरत नहीं : पूनम
आगामी फिल्म 'लुटेरा' में सोनाक्षी के अभिनय को देखकर उनकी मां पूनम सिन्हा अचंभित हैं। वे कहती हैं कि इस फिल्म के बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा भी उन्हें कोई सलाह देने या कुछ कहने से पहले दो बार सोचेंगे। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर आईं पूनम ने कहा, "मैं समझती हूं, इस फिल्म के बाद उसके पिता भी कोई सलाह या शिक्षा देने से पहले दो बार सोचेंगे, क्योंकि उसने शानदार प्रदर्शन किया है।"

विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित 'लुटेरा' 1950 के दशक का पीरियड रोमांस है। पूनम ने फिल्म के प्रमुख अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय की भी तारीफ की। उन्होंने कहा," रणवीर और सोनाक्षी, दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि इस फिल्म में काम देखकर मुझे रणवीर और सोनाक्षी के आगे सिर झुकाना चाहिए।"

पूनम मानती हैं कि 'लुटेरा' भारतीय सिनेमा में एक उत्कृष्ट फिल्म होगी। उन्होंने कहा, "ये एक उत्कृष्ट फिल्म है। मुझे लगता है कि यह फिल्म इतिहास बनाएगी। यह फिल्म एक युवा और प्रतिभाशाली निर्देशक द्वारा, दोनों कलाकारों बल्कि सभी के शानदार काम से अच्छी फिल्म बनी है।"

End of content

No more pages to load