संजय ने 'पुलिसगिरी' का दुबई प्रीमियर रद्द किया

संजय ने 'पुलिसगिरी' का दुबई प्रीमियर रद्द किया
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी फिल्म 'पुलिसगिरी' का दुबई में किया जाने वाला प्रीमियर रद्द कर दिया है। इसके बजाय उन्होंने भुगतान के साथ प्रीमियर करने की सलाह दी है, ताकि इससे एकत्र रुपये उत्तराखंड के बाढ़ एवं भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए दिए जा सकें। फिल्म के निर्माता राहुल अग्रवाल और निर्देशक के. एस. रविकुमार हैं। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है।

संयज की पत्नी मान्यता दत्त ने कहा कि उन्होंने जेल में बंद अपने पति को पत्र लिखकर दुबई प्रीमियर के बारे में बताया। मान्यता के मुताबिक, "लेकिन संजय दुबई में फिल्म के प्रीमियर पर रुपये खर्च करना नहीं चाहते और फिर कोई कलाकार भी नहीं है, संजू स्वयं यहां हैं। इसलिए उन्होंने कहा कि दुबई में प्रीमियर करने के बजाय हम भुगतान के साथ प्रीमियर कर सकते हैं और इससे एकत्र पैसे उत्तराखंड के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कर सकते हैं, जो अधिक बेहतर है।"

फिल्म 'पुलिसगिरी' में संजय ने सख्त पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है। फिल्म में प्रकाश राज तथा ओम पुरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

संजय को वर्ष 1993 में मुम्बई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के दौरान अवैध ढंग से हथियार रखने का दोषी ठहराया गया है।

End of content

No more pages to load