क्यों ईर्ष्या करते हैं बोमन से उनके दोस्त?

क्यों ईर्ष्या करते हैं बोमन से उनके दोस्त?
बोमन इरानी के दोस्त इस बात से जलते हैं कि उन्हें बेहद खूबसूरत और युवा लड़कियों के साथ काम करने का मौका मिलता हैं।

लेकिन बोमन इस बात से खुश नहीं हैं बल्कि दुःख हैं उन्हें। की वह परदे पर इन लड़कियों के बाप के रूप में दीखता हूँ।

अपना दुःख साझा करते हुए बोमन कहते हैं "मेरे दोस्त मुझसे जलते हैं कि देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं जैसे करीना कपूर और दीपिका जैसी हीरोइनों के साथ मैं काम करता हूँ। लेकिन मुझे इस बात का दुःख हैं कि मैं परदे पर इनके बाप के किरदार निभा रहा हूँ।

वह कहते हैं "मैं इस बात से बेहद दुःख महसूस कर रहा हूँ कि मैं एक युवा लड़की के साथ काम तो कर रहा हूँ। लेकिन एक पिता के रूप में। ये शब्द बोमन ने सेंट मेरी स्कूल में कहे जब वह वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बोमन भी इसी स्कूल से पढ़े हैं। और उनके दोनों बेटों ने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की हैं।

वह कहते हैं "मेरे दोनों बेटों ने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की हैं, और ये बेहद ही अद्भुत सा अहसास होता हैं कि जिस स्कूल में माता-पिता शैतानी कर चुके हैं उनके बच्चे भी उसी स्कूल में पढ़ें। ये बेहद अच्छा अनुभव होता हैं।"

बोमन जल्दी ही अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म का निर्देशन फ़राह खान कर रही हैं।

End of content

No more pages to load