आखिर प्रियंका क्यों छुपा रही थी अपना बैग?

आखिर प्रियंका क्यों छुपा रही थी अपना बैग?
प्रियंका चोपड़ा को एक कैमरा मैन ने उस वक़्त अपने कैमरे में कैद कर लिया जब वह अपनी एक सहेली श्रष्टी आर्या के घर से बहार निकल रही थी। ये वाक़या शनिवार रात का हैं। जब प्रियंका कमर पर एक क्रॉस बैग लिए जैसे ही श्रष्टी के घर से बहार आई तो पहले से ही बहार इंतज़ार कर रहे एक कैमरा मैन ने उनकी तस्वीर खींच ली।

वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हैं। "प्रियंका ने जैसे ही कैमरा मैन को देखा तो उसने अपने बैग को छुपाना शुरू कर दिया। साथ ही प्रियंका ने किसी को फ़ोन भी किया। जिसके बाद समीर आर्या बहार आए और आकर कैमरा मैन को धमकाना शुरु कर दिया। आश्चर्य की बात ये थी कि प्रियंका के बैग में ऐसा क्या था और वो उसे छुपाने की कोशिश क्यूँ कर रही थी।"

दर्शकों का कहना हैं कि प्रियंका बड़ी ही तेज़ी से अपनी कार की और बढ़ रही थी और अपने आप को छुपाने की कोशिश कर रही थी।

End of content

No more pages to load